Powerful Breakup Motivational Quotes & Video in Hindi

By | July 1, 2021

Breakup Motivational Quotes in Hindi | Powerful Motivation

यदि कोई आपका प्रेम ठुकरा दे तो क्या करें?
Breakup Motivational Quotes in Hindi

यदि कोई आपका प्रेम ठुकरा दे तो क्या करें? आपके मन ऐसे बहुत से सवाल होंगे, आइये इस विडियो के माध्यम से जानते है कि यदि कोई आपका प्रेम ठुकरा दे, हमारा प्रेम समझ ही ना पायें तो आपको क्या करना चाहिए? अगर आपको ये विडियो पसंद आये तो आप इसे उसके साथ जरूर शेयर किजिएगा जिसे आप सच्चा प्रेम करते है।

दुनिया में एक ही चीज है जो थकती नहीं वो है प्रेम..!

प्रेम संसार का सबसे पवित्र बंधन है
पर सच पुछो तो ये बंधन से मुक्ति है, स्वतंत्रता है

नहीं समझे, समझाता हुँ

यदि कोई आपका प्रेम ठुकरा दे
यदि कोई आपका प्रेम समझ ही ना पाये
तो क्या हो…

कुछ उदास हो जाऐंगे…
कुछ छल कर के प्रेम पाना चाहेंगे…
तो कुछ बलपुर्वक प्रेम पर अधिकार करना चाहेंगे…

किन्तु ये आवश्यक नहीं कि जिस से आप प्रेम करते हो
उसे भी आप से प्रेम हो…

क्योंकि प्रेम कोई वस्तु नहीं
ना राज्य है ना ही धन
जिसे आप पल में आपने वश में कर सकते हो…

प्रेम वो शक्ति है
जो आपके लिए हर बंधन तोड सकती है
किन्तु स्वयं किस बंधन में नहीं फसती…

तो जिस से भी आप प्रेम करते हो
उसे स्वंतत्रत छोड़ दिजिए…
क्योंकि स्वंतत्रता ही वो भाव है
जो जीव को सबसे अधिक प्रिय है

प्रेम सच्चा होगा
तो उसे अवश्य समझ में आएगा…

जब तक के लिए निस्वार्थ भाव से प्रेम किजिए
स्वार्थ हट जाएगा तो प्रेम आ ही जाएगा

हमेशा प्रेम की भाषा बोलिए…
इसे बहरे भी सुन सकते है
और गूंगे भी समझ सकते हैं..!

प्रेम में तो बस भरोसा होना चाहिए,
शक तो पूरी दुनिया करती ही है..!

भरोसा और प्रेम यह दो ऐसे पंछी है
अगर इनमें से कोई एक उड़ जाए।
तो.. दूसरा अपने आप उड़ जाता है।

प्रेम आकर्षण से उत्पन्न होता है,
विश्वास से पोषण होता है,
अहंकार से कमजोर होता है
और शक करने से प्रेम का अंत हो जाता है

प्रेम न तो किसी शब्द से और
न किसी किताब से परिभाषित किया जा सकता है।
ये तो सिर्फ महसूस किया जा सकता है।

जो जिसके हृदय में होगा,
वह वही देगा,
चाहे वह प्रेम हो या घृणा।

प्रेम की शक्ति नफरत की ताकत से
हजारों गुना प्रभावशाली होती है..!

प्रेम कोई दो पल का पकवान नहीं
जो चखा और रहने दिया
प्रेम को निभाने के लिए तो
पूरा जीवन समर्पित करना पड़ता है..!

आशा करता हूँ आपको ये पोस्ट पसंद आई होगी
आपको इस पोस्ट में कौन सी लाईन सबसे अच्छी लगी
हमें कैंमट करके जरूर बताईएगा।

धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published.