Top 155 Motivational & Inspirational Hindi Quotes by Gautama Buddha

By | June 10, 2022

Top 155 Motivational & Inspirational Quotes by Gautama Buddha

भगवान गौतम बुद्ध के अनमोल विचार समाज को सत्य, प्यार, धर्म, शांति और सद्भाव की ओर ले जाते हैं। बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध ने समस्त संसार को ज्ञान के प्रकाश की वह किरण प्रदान की है जो समस्त प्राणियों को प्रेम और शांति के बंधन में बाँध देती है। भगवान् बुद्ध का नाम जुबान पर आते ही शांति का एक असीम अनुभव होता है जिसको बयां कर पाना संभव नहीं है। यहाँ प्रस्तुत हैं भगवान बुद्ध के कुछ उपदेश, जिनसे मानव जीवन को संवारा जा सकता है। आईए जानते इस पोस्ट के माध्यम से उनके अनमोल विचारों को। अगर आपको ये पोस्ट पसंद आये तो आप इसे जरूर शेयर किजिएगा और ऐसी ही पोस्ट देखने के लिए हमारे हमारे पेज को जरूर subscribe किजिएगा।

Please subscribe Our YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/SunilAnand

Top 155 Motivational & Inspirational Quotes by Gautama Buddha

  1. चंद्रमा के जैसे बादलों के पीछे से निकलो और फिर चमक जाओ।

  2. मन सभी मानसिक अवस्थाओं से ऊपर होता है।

  3. ज्ञान ध्यान से पैदा होता है और ध्यान के बिना ज्ञान खो जाता है।

  4. मंजिल या लक्ष्य तक पहुँचने से ज्यादा महत्वपूर्ण, यात्रा अच्छे से करना होता है।

  5. एक पल एक दिन को बदल सकता है, एक दिन एक जीवन को बदल सकता है, और एक जीवन इस दुनिया को बदल सकता है।

  6. मोक्ष के लिए खुद ही प्रयत्न करें, दूसरों पर निर्भर ना रहे।

  7. सबसे अँधेरी रात अज्ञानता है।

  8. आप केवल वही खोते है, जिससे आप चिपक जाते है।

  9. हम अपने विचारों से आकार लेते है। जैसा हम सोचते है, वैसे हो जाते है।

  10. स्वास्थ सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है, वफ़ादारी सबसे बड़ा संबंध है।

  11. धैर्य महत्वपूर्ण है। याद रखिये एक जग बूँद-बूँद करके भरता है।

  12. जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो। फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी, इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता।

  13. मोह बंधन ही सभी दुखो की जड़ है।

  14. पूरी दुनिया में अँधेरा चाहे जितना ताकत लगा ले। लेकिन एक मोमबत्ती की रौशनी तक को मिटा नहीं सकता।

  15. तीन चीजें लंबे समय तक छिप नहीं सकती: सूर्य, चंद्रमा और सत्य।

  16. जो व्यक्ति थोड़े में ही खुश रहता है। सबसे अधिक खुशी उसी के पास होती है।

  17. बुराइयों से दूर रहने के लिए अच्छाई का विकास कीजिए और अपने मन को अच्छे विचारों से भर लीजिए।

  18. हम तभी असफल होते है जब असत्य का सहारा लेते है।

  19. हमेशा याद रखें कि बुरा कार्य अपने मन में बोझ रखने के समान है।

  20. किसी छोटे काम की शुरुआत करना। किसी बड़े काम को अंत देने की शुरुआत है।

  21. क्रोध को प्यार से, बुराई को अच्छाई से, स्वार्थी को उदारता से और झूठे व्यक्ति को सच्चाई से जीता जा सकता है।

  22. जीवन उसका ही सुधरेगा, जो आँख बंद होने से पहले आँख खोल लेगा।

  23. जहाँ सच को सामने लाने के लिए कष्ट उठाया जाता है। वहाँ आख़िरकार सच की ही जीत होती है।

  24. चिंता करोगे तो भटक जाओगे, चिंतन करोगे तो भटके हुए मन को रास्ता दिखाओगे।

  25. आपके जीवन के सबसे सुखद क्षणों में एक है जब आप यह स्वीकार करने का साहस पाते है कि आप क्या नहीं बदल सकते।

  26. हर दिन अच्छा नहीं हो सकता है। लेकिन हर दिन कुछ अच्छा है।

  27. पवित्र हृदय सबसे उत्तम तीर्थ है।

  28. झरना बहुत शोर मचाता है, सागर गहरा और शांत होता है।

  29. यदि आपकी दया आपको सम्मिलित नहीं करती, तो वो अधूरी है।

  30. खोए हुए हम खुद है और ढूंढते है परमात्मा को।

  31. जीवन मिलना भाग्य की बात है, मृत्यु होना समय की बात है। पर मृत्यु के बाद भी लोगो के दिलों में जीवित रहना ये कर्मों की बात है।

  32. खुशी अपने से नहीं, बल्कि हमारे अच्छे कर्मों से मिलती है।

  33. कोई मेरा बुरा करे वह कर्म उसका, मैं किसी का बुरा न करू यह धर्म मेरा।

  34. अच्छे कर्म करके उसे भूल जाना एक महान व्यक्ति की पहचान है।

  35. कोई भी पुरुष अपने कर्मों से महान बनता है, अपने जन्म से नहीं।

  36. आप खुद अपने प्यार और स्नेह के उतने ही हकदार है। जितना इस दुनिया में कोई भी अन्य व्यक्ति है।

  37. ताकत की जरूरत तभी होती है, जब कुछ बुरा करना हो। वरना दुनिया में सब कुछ पाने के लिए प्रेम ही काफी है।

  38. सच्चा प्रेम बंधनों में बाँधता नहीं, बंधनों से आजाद करता है।

  39. सच्चा प्यार समझदारी से ही पैदा होता है।

  40. जो व्यक्ति स्वयं से प्रेम करता है। वो किसी और को दुखी नहीं देख सकता और नाही किसी को दुखी कर सकता है।

  41. किसी जानवर के अपेक्षा एक कपटी और दुष्ट मित्र से ज्यादा डरना चाहिए। जानवर तो बस आपके शरीर को नुक्सान पहुँचा सकता है। पर बुरा मित्र आपकी बुद्धि को नुक्सान पहुँचा सकता है।

  42. हर सुबह हम पुनः जन्म लेते है। हम आज क्या करते है वह सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।

  43. जीवन में आपका उद्देश्य अपना उद्देश्य पता करना है और उसमे पूरे दिल-आत्मा से जुट जाना है।

  44. जीवन में कभी-कभी आपको सिर्फ एक गले लगाने की जरूरत होती है। कोई शब्द नहीं, कोई सलाह नहीं, आपको बेहतर मेहसूस कराने के लिए सिर्फ एक आलिंगन।

  45. आज हम जो करते है जीवन में वही सबसे ज्यादा मायने रखता है।

  46. असल जीवन की सबसे बड़ी विफलता है, हमारा असत्यवादी होना।

  47. यदि हम स्पष्ट रूप से एक फूल के चमत्कार को देख सकें। तो हमारा जीवन बदल जाएगा।

  48. अपने जीवन में इतने खुश रहो की अगर कोई दूसरा आपको देखे। तो वो भी खुश हो जाए।

  49. बुद्धिमानी से जीने वाले को मौत से डर नहीं लगता है।

  50. विश्वास के बिना आप कहीं भी नहीं पहुँच सकते। इसलिए अगर आप धर्म को पाना चाहते है। तो विश्वास बहुत जरूरी है।

  51. हमेशा सोच समझकर ही दूसरों पर भरोसा करें।

  52. ज्ञानी व्यक्ति की कभी भी मृत्यु नहीं होती है। वे अपने ज्ञान का प्रकाश हमेशा बिखेरते रहते है। जबकि मूर्ख और अज्ञानी व्यक्ति पहले से ही अपने विचारों से मरे होते है।

  53. अज्ञानी व्यक्ति एक बैल के समान है। वह ज्ञान में नहीं, आकार में बढ़ता है।

  54. अज्ञानी लोगों की बताई बातों पर चलने से, जीवन व्यर्थ हो जाता है।

  55. जैसे कच्ची छत में जल भरता है। वैसे ही अज्ञानी के मन में कामनाएँ जमा होती है।

  56. अहिंसा ही सबसे बड़ा धर्म है। जो सबके कल्याण की कामना करता है।

  57. शांति अंदर से आती है। इसे बाहर मत खोजो।

  58. सबसे अच्छा सबक जो आप जीवन में सीख सकते है, वह है कि कैसे शांत रहना है।

  59. क्रोध में हजारों शब्दो को गलत बोलने से अच्छा, मौन वह एक शब्द है जो जीवन में शांति लाता है।

  60. जो क्रोधित विचारों से मुक्त है। उन्हें निश्चय ही शांति प्राप्त होगी।

  61. हम जब भी गुस्सा होते है। सच का मार्ग छोड़ देते है।

  62. जब तक आपके मन में नाराजगी है। तब तक आप अपने क्रोध को नहीं मिटा सकते।

  63. जैसे मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती। मनुष्य भी आध्यात्मिक जीवन के बिना नहीं जी सकता।

  64. संसार में कोई भी चीज कभी भी अकेले मौजूद नहीं होती। हर एक चीज का संबंध तमाम दूसरी चीजों से होता है।

  65. पढ़ना कभी भी बंद ना करें, क्योंकि ज्ञान की कोई सीमा नहीं होती।

  66. जूनून जैसी कोई आग नहीं है, नफरत जैसा कोई दरिंदा नहीं है, मूर्खता जैसी कोई जाल नहीं है, लालच जैसी कोई धार नहीं है।

  67. हर अनुभव कुछ न कुछ सिखाता है। इसलिए हर अनुभव महत्वपूर्ण है। हम अपनी गलतियों से ही सीखते है।

  68. जो पुरुष लगातार शिकायत करते रहते है। वह कभी खुश नहीं रह सकते है।

  69. हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य और बीमारी का लेखक है।

  70. अकेलापन ऐसे व्यक्ति को खुशी देता है, जो की संतोषी है। जिसने धर्म के बारे में सुना है और उसे साफ तौर पर देखा है।

  71. जो मानव अपनी निंदा सुन लेने के बाद भी शांत है। वह सारे जगत पर विजय प्राप्त कर लेता है।

  72. इससे पहले कि आप दूसरों को बदलने की कोशिश करें। बस याद रखना है कि पहले अपने आप को बदल दें।

  73. एक तेज धार चाकू की तरह जीभ, बिना खून बहाए मार है।

  74. शक की आदत सबसे खतरनाक है। शक लोगों को अलग कर देता है। यह दो अच्छे दोस्तों को और किसी भी अच्छे रिश्ते को बरबाद कर देता है।

  75. पवित्रता और अपवित्रता अपने आप पर निर्भर करती है, कोई भी दूसरे को पवित्र नहीं कर सकता।

  76. कोई भी व्यक्ति सिर मुंडवाने से, या फिर उसके परिवार से, या फिर एक जाति में जन्म लेने से संत नहीं बन जाता। जिस व्यक्ति में सच्चाई और विवेक होता है, वही धन्य है, वही संत है।

  77. दूसरों के लिए जीने वाला व्यक्ति कभी भी निराश और परेशान नहीं होता है।

  78. जब शब्द सच्चे और दयालु होते है। तो वह हमारे जीवन को बदल सकते है।

  79. गुस्से को अपने भीतर रखना ऐसा ही है। जैसे आप जहर तो खुद पियें और किसी दूसरे आदमी के मरने की उम्मीद करें।

  80. हमें अपने द्वारा की गयी गलतियों की सजा तुरंत भले ना मिले। पर समय के साथ कभी न कभी अवश्य मिलती है।

  81. प्रशंसा और आलोचना दोनों स्वीकार करें, क्योंकि एक फूल को उगने में सूरज और बारिश दोनों लगते है।

  82. एक वफादार, गुणी, प्रतिष्ठित और धनी व्यक्ति जो भी जगह चुनता है। वहाँ उसका सम्मान किया जाता है।

  83. जब आप कोशिश करते है, तो आप नहीं जानते कि क्या हो सकता है। लेकिन अगर आप कोशिश नहीं करेंगे तो कुछ नहीं होगा।

  84. सभी प्राणियों पर दया करो। यही सच्चा धर्म है।

  85. हार मत मानो, क्योंकि शुरुआत हमेशा सबसे कठिन होती है।

  86. अगर आप किसी के मन की बात जानना चाहते है, तो उसकी बातें सुनें। यदि आप उनके दिल को जानना चाहते है, तो उनके कार्यों को देखें।

  87. ज्यादा सोचना बंद करो। आप सब कुछ नियंत्रित नहीं कर सकते। कुछ बातों को जाने देने में ही भलाई है।

  88. एक व्यक्ति की मदद करने से दुनिया नहीं बदल सकती है। लेकिन यह एक व्यक्ति के लिए दुनिया बदल सकती है।

  89. यह मत पूछिए कि लोग आपको चोट क्यों पहुंचाते है। अपने आप से पूछें कि आप क्यों अनुमति दे रहे है।

  90. आप जितना कम नकारात्मक लोगों का जवाब देंगे, आपका जीवन उतना ही शांतिपूर्ण होगा।

  91. कुछ लोग आपसे नफरत करेंगे, इसलिए नहीं कि आप सही है, बल्कि इसलिए कि आप अलग है।

  92. यदि आपको पता चलता है कि आपके विचार कितने शक्तिशाली है। तो आप कभी भी नकारात्मक सोच नहीं रखेंगे।

  93. किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहें। जो आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो।

  94. हर दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच और दिल से करें।

  95. शांतिप्रिय लोग आनंद का जीवन जीते है। उन पर हार या जीत का कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

  96. उदार हृदय, दयालु वाणी और सेवा व करुणा का जीवन वे बातें है। जो मानवता का नवीनीकरण करती है।

  97. दुनिया में ऐसा कुछ भी नहीं जो अपने विचारों को खुद से अलग कर सके।

  98. यदि आपका मुख सही दिशा की ओर है। तो आपको बस कदम बढ़ाते रहना है।

  99. भविष्य के सपनों में मत खोओ और भूतकाल में मत उलझो सिर्फ वर्तमान पर ध्यान दो। जीवन में खुश रहने का यही एक सही रास्ता है।

  100. मैं कभी नहीं देखता की क्या किया जा चुका है। मैं हमेशा देखता हूँ की क्या किया जाना बाकी है।

  101. नेक लोगों की संगत से हमेशा भलाई ही मिलती है, क्योंकि हवा जब फूलों से गुजरती है। तो वो भी खुसबूदार हो जाती है।

  102. अपना हृदय अच्छी चीजें करने में लगाओ। इसे बार-बार करो और तुम प्रसन्नता से भर जाओगे।

  103. अपने अहंकार को एक ढीले-ढाले कपड़े की तरह पहनें।

  104. अकेले रहना कहीं अच्छा है। बैगर उन लोगों के साथ में रहने से जो आपकी प्रगति में बाधा डालते है।

  105. झूठे व्यक्ति की ऊँची आवाज, सच्चे व्यक्ति को चुप करवा देती है। लेकिन सच्चे व्यक्ति का मौन, झूठे व्यक्ति की जड़े हिला देती है।

  106. जैसे ठोस चट्टान हवा से नहीं हिलती, उसी प्रकार बुद्धिमान व्यक्ति प्रशंसा या आरोपों से विचलित नहीं होता।

  107. हमारा दिमाग ही हमारा दोस्त और हमारा दुश्मन है।

  108. दूसरों पर निर्भर रहने के बजाए। अपना काम खुद से करना चाहिए।

  109. आप तभी खुश रह सकते है। जब बीत गयी बातों को भुला देते है।

  110. इस संसार में सभी को अपने ज्ञान का अहंकार है। परन्तु किसी को भी अपने अहंकार का ज्ञान ही नहीं।

  111. यदि एक पवित्र मन के साथ कोई व्यक्ति बोलता या काम करता है। तो कभी न जाने वाली परछाई की तरह खुशी उसका पीछा करती है।

  112. ये कभी मत सोचो की ये क्या हो गया। बल्कि ये हमेशा करने की सोचो की हमें आगे क्या करना है।

  113. यदि हम अपनी समस्या का हल निकाल सकते है। तो फिर चिंता करने की क्या जरूरत, और यदि समस्या का कोई हल ही नहीं तो फिर उसका चिंता करने से कोई फायदा नहीं है।

  114. हमें कोई हरा नहीं सकता। जब तक हम स्वयं हार न मान लें।

  115. जिस मनुष्य में दूसरों को क्षमा करने का स्वभाव है। वह हृदय करुणामय होता है।

  116. सत्य, क्षमा, गुरु, धैर्य, कर्म, दान और आत्मविश्वास का त्याग कभी ना करें।

  117. शरीर को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। वरना हम अपने दिमाग को मजबूत और स्वच्छ नहीं रख पाएंगे।

  118. दर्द तो मिलना स्वाभाविक है। फिर दुखी होना या न होना आपके हाथ में है।

  119. मनुष्य की खूबसूरती उसके चरित्र में होती है, ना कि उसके चेहरे में।

  120. लालच, घृणा, काम, क्रोध का त्याग करो। जीवन के सत्य को समझने का प्रयास करो।

  121. अपना रास्ता हमें खुद ही बनाना होता है। क्योंकि इस दुनिया में हम अकेले आए है और अकेले ही जाना पड़ेगा। तो ऐसे में हमारी किस्मत भी खुद से बनानी पड़ेगी।

  122. अगर आप सही रास्ते पर चल रहे है। तो आपका काम है लगातार आगे चलते रहना।

  123. जो सामने है, वह तो दिखता ही नहीं और जो नहीं है उसका हम विचार करते है।

  124. प्रसिद्ध होना आसान है, पर सिद्ध होना बेहद कठिन।

  125. आपका काम है अपनी पसंद के काम को खोजना। उसे खोजें और फिर उस काम में खुद को पूरी तरह से लगा दें। यही सफलता का मार्ग है।

  126. कोई भी आदत इतनी बड़ी नहीं होती, जिसे आप तोड़ नहीं सकते। बस अंदर से एक मजबूत फैसले की जरूरत है।

  127. कभी किसी गलत व्यक्ति या गलत काम के लिए झूठ न बोले। इसे आप भी उतने ही अपराधी हो जाते है। जितना कि वो अपराधी व्यक्ति है।

  128. समय कीमती है। इसे बर्बाद ना करें अन्यथा पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचेगा।

  129. जीवन में सबसे कठिन काम, आसानी से जीना है।

  130. हमारे जीवन में सुख के साथ दुख भी आते है। मगर हमें दुखों पर ध्यान ना देकर सिर्फ सुखों के खूबसूरत पल पर ध्यान देना चाहिए।

  131. जैसा बीज बोएगें वैसा ही फल प्राप्त होगा। प्रेम का बीज तो प्रेम मिलेगा, वासनाओं का बीज तो वासना।

  132. किसी विवाद में जिस क्षण हम क्रोधित होते है। हम सत्य का मार्ग छोड़ देते है और अपने लिए प्रयास करने लगते है।

  133. आपका बड़े से बड़ा दुश्मन भी आपको उतना नुकसान नहीं पहुंचा सकता। जितना नुकसान आपके अनियंत्रित विचार आपको पहुंचाते है।

  134. एक समझदार व्यक्ति अपने अंदर की कमियों को उसी तरह से दूर कर लेता है। जिस तरह से एक सुनार चांदी की अशुद्धियों को चुन-चुन कर, थोड़ा-थोड़ा करके दूर कर लेता है।

  135. मदद करने के लिए धन की नहीं, बल्कि अच्छे मन की जरूरत होती है।

  136. बुद्धिमान चुप रहते है, समझदार बोलते है और मूर्ख बहस करते है।

  137. यदि आप उन चीजों की कद्र नहीं करते जो आपके पास है। तो आपको खुशी कभी भी नहीं मिलेगी।

  138. कभी किसी गरीब की सहायता करके देखिए। उसके लिए आपसे बड़ा भगवान और कोई नहीं होगा।

  139. बीता हुआ कल बदला नहीं जा सकता। लेकिन आने वाला कल हमेशा आपके हाथ में होता है।

  140. संभव की सीमा जानने का केवल एक ही तरीका है। असंभव से भी आगे निकल जाना।

  141. जो व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में भी विचलित नहीं होते है। उन्हें ही सच्चे मन की शांति मिलती है।

  142. आपके पास जो कुछ भी है, उसे बढ़ा-चढ़ा कर मत बताइए और ना ही दूसरों से ईर्ष्या कीजिए।

  143. जब आप हारे तो उनकी जीत में खुशियां मनाएं। जब आप जीतें तो उनको भी अपनी खुशियों में शामिल करें, यही मानवता है।

  144. विचलित मन वाले व्यक्ति को मौत उसी तरह से बहा कर ले जाती है। जिस तरह से अचानक आई बाढ़ में गांव के सोते हुए लोग बह जाते है।

  145. ब्राह्मण न तो जटा से होता है, न गोत्र से और न जन्म से। जिसमें सत्य है, धर्म है और जो पवित्र है, वही ब्राह्मण है।

  146. एक जलते हुए दीपक से हजारों दीपक रौशन किए जा सकते है। फिर भी उस दीपक की रौशिनी काम नहीं होती। उसी तरह खुशियाँ बाँटने से बढ़ती है कम नहीं होती।

  147. अपने दिमाग को इस तरह तैयार करे कि वो हर स्थिति में शांत रहे।

  148. हम जब बोलते है तो हमें अपने शब्दों को देखभाल के चुनना चाहिए, कि सुनने वाले पर उसका क्या प्रभाव पड़ेगा, अच्छा या बुरा।

  149. अगर आप दूसरों के लिए दिया जलाते है, तो यह आपके रास्ते को भी रोशन कर देता है।

  150. शक्ति चाहिए तो ज्ञान हासिल करो और सम्मान चाहिए तो चरित्र अच्छा करो।

  151. इच्छाओं का कभी अंत नहीं होता। आपकी एक इच्छा पूरी हुई नहीं कि दूसरी इच्छा जन्म ले लेती है।

  152. बुराई करने वालो हो हमेशा अपने पास रखो। क्योंकि वही तुम्हारी गलतियां तुम्हें बता सकते है।

  153. जो करना है आज ही करे क्या पता कल हमारे पास जिंदगी ही नहीं रहे।

  154. भूत पहले ही बीत चूका है, भविष्य अभी तक आया नहीं है। तुम्हारे लिए जीने के लिए बस एक ही क्षण है।

  155. आपका हर सपना सच हो सकता है। अगर आप उसे पाने की हिम्मत रखते है।

आशा करता हूँ आपको भगवान बुद्ध के अनमोल विचारों  को पढ़कर अच्छा लगा होगा,
आपको इस पोस्ट में कौन सा Quotes सबसे अच्छी लगा।
हमें कैंमट करके जरूर बताईएगा। आगे भी मैं आपके लिए ऐसे ही अच्छे विचार लाता रहूँगा।

धन्यवाद!!!

Must Watch – Hindi Motivational Video

☑️ Poor Girl Heart Touching Emotional Story
https://www.youtube.com/watch?v=xPHH78NUCZ4

☑️ Manzil Powerful Motivational Speech in Hindi
https://www.youtube.com/watch?v=SDvWsZIQ0AI&t=5s

☑️ Business Motivational Quotes in Hindi
https://www.youtube.com/watch?v=9_CvxYNjq80&t=8s

Leave a Reply

Your email address will not be published.